{"_id":"5e78e6db8ebc3e729f689f05","slug":"investigations-of-people-from-outside-chandauli-news-vns517379988","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए लोगों की हुई जांच
विज्ञापन
बाहर से लौटकर आए 125 लोगों की हुई जांच
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। सोमवार को एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ जगत कन्नौजिया के साथ कोतवाली पुलिस ने कस्बा में घूमकर लोगों को भीड़ से बचने की नसीहत दी। इसके साथ मीट, मुर्गा, मछली और अंडा बेचने वालों की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखने का सख्त हिदायत दी। मुंबई व विदेशों से लौटकर आए 125 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। सभी को अलग रहने की सलाह दी गई है।
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए ट्रेन से लेकर रोडवेज की बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं 21 मार्च को अन्य शहरों से पहुंचे युवाओं का लक्षण देखकर कोरोना निगेटिव होने का दावा कर रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सूखी खांसी, पूरे शरीर में दर्द होने के लक्षण पर ही लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सामान्य खांसी होने पर दवा देने के साथ परहेज बताया जा रहा है। कहा कि दवा से अधिक सावधानी बरतने से कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त किया जा सकता है।
इनसेट............
सीएचसी पर संसाधनों का अभाव होने से दिक्कत
कोरोना वायरस की जांच के लिए सीएचसी पर संविदा सहित सरकारी कुल 80 से अधिक चिकित्सा व स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत हैं। वे सभी सीएचसी पर सेनेटाईजर, मास्क, गलब्स, हैंडवाश, एप्रन आदि के न होने का रोना रो रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे में कोरोना संदिग्धों की जांच करने में परेशानी होती है। कोरोना वायरस को लेकर पूरे दिन तहसील और ब्लॉक मुख्यालय का मेन गेट बंद रहने से दोनों के परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी अपने आवास पर बैठकर हालात पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
भीड़ लगाने पर पाबंदी
तहसील और पुलिस प्रशासन ने कस्बा सहित गांवों में चाय, पान व सैलून सहित अन्य दुकानों पर भीड़ न लगाने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने किसी प्रकार की लापरवाही होने पर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।