फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Interstate bus stand in Chandauli gets approval, bus service will start next year

Chandauli News: चंदौली में अंतरराज्यीय बस अड्डे को मिली मंजूरी, अगले साल शुरू होगी बस सेवा

Fri, 13 Sep 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Interstate bus stand in Chandauli gets approval, bus service will start next year
पीडीडीयू नगर। शासन ने चंदौली में अंतरराज्यीय बस अड्डे को मंजूरी दे दी है। करीब 26 साल से परिवहन सेवा से वंचित चंदौली के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। जमीन के अभाव में छह महीने तक बस अड्डा की प्रस्ताव अटका हुआ था। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार तेजी से इसकी प्रक्रिया पूरी कर अगले साल से यहां से 80-100 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चंदौली जिले का गठन 1997 में हुआ था, लेकिन उसके अभी भी बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो सका। चंदौली के नाम से डिपो तो है लेकिन विडंबना यह है कि इसका संचालन वाराणसी के गोल गड्डा से अस्थायी तौर से होता है। वहां से अभी 39 बसें चलाई जा रही है। अब चंदौली में बस डिपो बनने के बाद लोगों को कम किराये में आसानी से परिवहन सुविधा उपलब्ध होने लगेगी। साथ बसों संख्या और उनका दायरा अंतरप्रांतीय स्तर पर किया जाएगा। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए बस सुविधा लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। कई वर्षों से जनपद में रोडवेज बसों की हालत खस्ता है। यहां से अन्य जनपदों या राज्यों को जाने के लिए बसें नहीं मिलती हैं। इसके लिए लोगों को वाराणसी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

चंदौली के लोग रोडवेज बस अड्डे के लिए कई वर्षों से आवाज उठा रहे थे। इस पर 2016 में कटसिला गांव में 2.7 एकड़ जमीन चिह्नित की गई। तत्कालीन मंडलायुक्त और डीएम ने भूमि पूजन कर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को बस अड्डे का नक्शा तैयार कराने और निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद चंदौली में लोगों की मांग को देखते हुए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने छह महीने पहले चंदौली के बिछियां में कृषि विभाग की चार एकड़ जमीन को बस अड्डे के लिए चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा बनने के बाद चंदौली से विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। चंदौली-प्रयागराज वाया मुगलसराय 150 किमी के सफर के लिए चार 40 सीटर बसें चलाई जाएंगी। नौगढ़, चकिया, अहरौरा होते हुए वाराणसी के लिए चार, जमानियां नौबतपुर, सैयदराजा, चंदौली, मुगलसराय, टेंगरामोड़, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल के चार बसें चलाई जाएंगी। चकिया-अहरौरा, वाराणसी, जौनपुर के लिए 4 बसें, चंदौली-सोनभद्र वाया मुलगलसराय, चकिया, नौगढ़ के लिए एक बस चलेगी। इसके अलावा टाड़ीघाट, जमानिया, नौबतपुर, सैयदराजा, चंदौली, वाराणसी वाया मोहनसराय, चहनिया, नौबतपुर, सैयदराजा, चंदौली, मुगलसराय, वाराणसी वाया मोहनसराय, सैयदराजा, चंदौली, मुगलसराय, चकिया, अहरौरा, चुनार वाया मिर्जापुर के लिए एक-एक बस चलाई जाएगी।

----------------------
कोट--
चंदौली में अंतरराज्यीय बस अड्डे की मंजूरी मिल गई है। अगले साल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। गोलगड्डा से संचालन चंदौली डिपो में अभी 39 बसें हैं। चंदौली में बस अड्डा बनने के बाद बसों की संख्या 80-100 हो जाएगी। चंदौली से आसपास के सभी जिलों के लिए बसें चलाई जाएंगी। - उमाशंकर त्रिपाठी, एआरएम, चंदौली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed