{"_id":"684c77cf150e84435c0ed2eb","slug":"interlocking-of-the-road-going-to-barhani-village-will-be-done-with-rs-20-lakh-work-has-started-chandauli-news-c-189-1-svns1011-132334-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 20 लाख रुपये सेे बरहनी गांव जाने वाले मार्ग की होगी इंटरलॉकिंग, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 20 लाख रुपये सेे बरहनी गांव जाने वाले मार्ग की होगी इंटरलॉकिंग, काम शुरू
विज्ञापन
बरहनी-महुंजी नहर मार्ग से बरहनी गांव में जाने वाले खड़ंजा मार्ग की सूरत बदलने वाली है।
मार्ग पर क्षेत्र पंचायत की ओर से इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। मार्ग की मरम्मत पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में मार्ग की पटरियों को समतल किया जा रहा है। इसके अलावा इंटरलाॅकिंग के लिए ईंटें भी मौके पर पहुंचा दी गई हैं। इससे गांव के लोगों में काफी हर्ष है।
बरहनी-महुंजी नहर मार्ग से बरहनी काली मंदिर के पास से गांव में जाने वाले खड़ंजा मार्ग का निर्माण एक दशक पहले कराया गया था। वर्तमान में यह मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं।
सकी मरम्मत और निर्माण के लिए लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, बीडीओ बरहनी चंद्रभान उपाध्याय और बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह से मांग की थी।
विज्ञापन
आईएएस कृति त्रिपाठी का घर भी इसी मार्ग पर है। इस संबंध में प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने बताया कि मनरेगा योजना से 340 मीटर लंबा व तीन मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग मार्ग करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।