फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   intellect show in Science

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी मेधा

Sat, 20 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 20 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 intellect  show in Science
नगर के सहजौर रोड चतुर्भुजपुर स्थित बाल विद्या निकेतन में गुरुवार को
विज्ञापन
आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेला में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्रों की प्रतिभा देख कर अभिभावक भी प्रभावित हुए। बाद में छात्रों और अभिभावकों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया।

 
शुरुआत संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। बच्चों को अब्दुल कलाम सहित अन्य महापुरुषों की कहानियों के माध्यम से महान बनने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता बैंक आफ बड़ौदा मुगलसराय शाखा के प्रबंधक राजीव रंजन ने की।

वहीं विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक विजय उपाध्याय ने विद्या भारती पर प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, डांडिया, राधा कृष्ण नृत्य, कृष्ण लीला का मंचन किया।

 छात्र छात्राओं मॉडल के माध्यम से देश की वर्तमान समस्याओं और उसके समाधान पर प्रकाश डाला। स्कूल में छात्र संसद के उपप्रधानमंत्री विधि गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य गणेशदत्त उपाध्याय, आचार्य जटाशंकर मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed