{"_id":"64ada751aa6bc9804904ccb4","slug":"insulator-broken-power-failure-water-problem-chandauli-news-c-20-1-288931-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इंसुलेटर टूटे, बिजली गुल, पानी की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इंसुलेटर टूटे, बिजली गुल, पानी की परेशानी
विज्ञापन
सोमवार की रात बिजली गिरने से कई इंसुलेटर टूट गए। इससे तहसील मुख्यालय के साथ कई गांवों की आपूर्ति तीन बजे भोर में ठप हो गई। सुबह बिजली नहीं मिलने से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। दिन में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मरम्मत करके करीब 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर कस्बावासियों ने राहत की सांस ली। तहसील मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र से तहसील के अलावा स्थानीय कस्बा, नागेपुर, तेंदुई, ताजपुर, दुर्गापुर, टिमिलपुर, ईटवा सहित आदि गांवों विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार देर रात हुई बरसात के दौरान बिजली गिरने के कारण भोर के तीन बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 50 हजार की आबादी इससेे प्रभावित रही। सुबह पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। पानी न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी लोग परेशान रहे। करीब चार बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में विभागीय अधिकारियों के उपकेंद्र पर न रुकने से समस्या बन जाती है।
एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने से कई इंसुलेटर टूट गए थे, जिसके चलते आपूर्ति ठप हो गई। धानापुर से सकलडीहा के बीच पेट्रोलिंग करके टूटे हुए इंसुलेटरों को बदला गया। उसके बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने से कई इंसुलेटर टूट गए थे, जिसके चलते आपूर्ति ठप हो गई। धानापुर से सकलडीहा के बीच पेट्रोलिंग करके टूटे हुए इंसुलेटरों को बदला गया। उसके बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन