फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Instructions issued to accelerate work on Amrit Bharat stations, including Chandauli.

Chandauli News: चंदौली सहित अमृत भारत स्टेशनों के काम में तेजी के निर्देश

Tue, 15 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to accelerate work on Amrit Bharat stations, including Chandauli.
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोमवार को मुख्यालय हाजीपुर में विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाएं पूरी कराने का निर्देश दिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीडीडीयू मंडल में चंदौली समेत 17 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। बैठक में पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों में योजना के तहत चयनित स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। महाप्रबंधक ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। पूर्व मध्य रेल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुल 97 स्टेशनों का पुनर्विकास विभिन्न चरणों में चल रहा है। इनमें पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 17, दानापुर मंडल के 22, सोनपुर मंडल के 16, धनबाद मंडल के 17 और समस्तीपुर मंडल के 25 स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed