फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Installation of Ambedkar's statue at night creates tension, police takes possession

Chandauli News: रात में आंबेडकर की मूर्ति को स्थापित करने से तनाव, पुलिस ने कब्जे में लिया

Mon, 05 Feb 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Installation of Ambedkar's statue at night creates tension, police takes possession
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बोझ पंचायत के विजयडीह बस्ती में शुक्रवार की रात चोरी से आबादी की भूमि को स्वामित्व योजना से आवंटित भूमि से महिला को बेदखल करने के लिए कुछ लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम आलोक कुमार के निर्देश पर पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चकरघट्टा थाना के बोझ गांव स्थित विजयडीह में आबादी की जमीन को स्वामित्व योजना के तहत सीमा नाम की महिला को हल्का लेखपाल ने आवंटित किया है। इस पर शुक्रवार की रात गांव के ही लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने इसकी सूचना लेखपाल, एसओ चकरघट्टा को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने चकरघट्टा थाना पुलिस को प्रतिमा हटवाने का निर्देश दिया। इस पर पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़िता की शिकायत पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने माहौल खराब करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार और चौकी इंचार्ज मझगावां खेदूराम ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं रविवार को सुबह आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। मामले की गंभीरता को देख सायं काल एसडीएम आलोक कुमार, सीओ ऑपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता मान गए। इस दौरान श्याम सुंदर, बब्बन कुमार, अवधेश मास्टर, अश्वनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed