फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Innocent dies after being hit by speeding bike

तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर मासूम की मौत

Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being hit by speeding bike
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव के समीप अलीनगर-सकलडीहा मार्ग के किनारे बृहस्पतिवार को गांव के ही विजय चौहान का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन खेल रहा था। इस दौरान आर्यन सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आकर घायल हो गया। इसके बाद परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए जीवनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आर्यन की मौत की खबर मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया। आर्यन तीन बहनों में एकलौता भाई था। इकलौते पुत्र की मौत के बाद मां मंजू देवी व पिता विजय का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। इस संबंध में एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल सवार को बैठाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed