फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Information given to the heads about schemes and rights

कार्यशाला में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दी गई जानकारी

Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Information given to the heads about schemes and rights
शहाबगंज। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को पंचायती राज विभाग की ओर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान प्रधानों को ग्राम पंचायत में होने वाली बैठको, अधिकारों व योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास की सबसे निचली इकाई है। इसलिए सभी को मिलकर गांव को विकास के पथ पर ले जाना होगा। जिलापंचायत संसाधन केंद्र से आए सुनील सिंह ने ग्राम पंचायत की बैठक हर माह कराने और बैठक में योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर सदस्यों के बीच लाकर चर्चा कराने की बात कही। कहा कि सभी समितियां कार्य करती रहें, इसके लिए बैठकों का होना जरूरी है। चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि प्रधान का सहयोग करने के लिए रोजगार सेवक, सचिव व तकनीकी सहायक होते हैं। ये कार्य योजना बनाकर लागत निकालने का कार्य करते हैं जिससे निर्धारित धनराशि में कार्य हो सके। मनरेगा के कार्य के लिए रोजगार सेवक होते हैं जो मस्टर रोल निकालने और कार्य होने के बाद फीडिंग कराने का कार्य करते हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय रोग पूजा राय ने कुष्ठ रोगी का पहचान होने के बाद इलाज की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर दिनेश चंद्र ने पंचायत से जुड़ी जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत ओमप्रकाश शर्मा, सेक्रेटरी रामदुलार, राजेंद्र भारती, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान मुन्ना भाष्कर, अभय कुमार सिंह, संतोष गौंड, यदुनाथ चौहान, रमेश पासवान, सरताज, रमेश पासवान, धर्मेंद्र मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed