{"_id":"68dc3aeed13035296e0a38ba","slug":"information-about-pm-housing-and-swanidhi-scheme-was-given-in-the-public-welfare-fair-chandauli-news-c-189-1-chl1013-137263-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लोक कल्याण मेला में पीएम आवास और स्वनिधि योजना की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लोक कल्याण मेला में पीएम आवास और स्वनिधि योजना की दी गई जानकारी
विज्ञापन
वार्ड नंबर-9 विभूति नगर के सामुदायिक भवन परिसर में मंगलवार को नगर पंचायत के नेतृत्व में लोक कल्याण मेला लगाया गया। इसमें पीएम आवास, स्वनिधि योजना समेत कई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टाल लगाकर बैंक प्रतिनिधि, नेडा, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, नगर निकाय और डूडा ने योजनाओं का प्रचार किया गया।
मेला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार विकास की योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर को सुधार लाने में प्रयास कर रही है। योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों का परिवार आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।
चेयरमैन गौरव ने कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। विभागीय प्रतिनिधियों ने पीएम स्वनिधि योजना के नए प्राविधानों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन और जांच प्रक्रिया समझाई। पीएम सूर्य घर योजना सौर ऊर्जा के लाभ और इंस्टॉलेशन प्रक्रिया बताई। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और आयुष्मान योजना की भी जानकारी दी गई। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।