फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ineffective sanitation on station

स्टेशन पर स्वच्छता अभियान बेअसर

Wed, 13 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 13 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ineffective sanitation on station
मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगा कूड़े का ढेर।
 रेलवे बोर्ड के निर्देश पर डेढ़ माह पूर्व चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान  की रेलवे के अफसरों ने हवा निकालकर रख दी है। डीआरएम किशोर कुमार ने 26  मई को जिस तरह अभियान की शुरुआत की, उससे लगा कि शीघ्र ही मुगलसराय स्टेशन  स्वच्छ स्टेशनों में गिना जाने लगेगा लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी गंदगी में कोई सुधार नहीं है। जबकि कार्यदायी संस्था के अनुसार स्टेशन पर साफ सफाई के लिए 276 कर्मचारी    रखे गए हैं। 
विज्ञापन

स्टेशन पर सफाई नाम की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है। ट्रैकों पर फैली गंदगी जिस तरह डेढ़ माह पूर्व थी, वैसी ही मंगलवार को भी दिखी। यहां तक कि वहां सफाई कर्मी तक नहीं दिखे। जबकि आए दिन मंडल से  लेकर जोनल अधिकारियों का स्टेशन पर आवागमन होता है और निरीक्षण करने के  पश्चात साफ सफाई करने की हिदायत देकर वे चले जाते हैं। 
विज्ञापन

जम्मूतवी जाने के लिए  प्लेटफार्म संख्या तीन पर मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे सुरोजीत ने बताया कि प्लेटफार्म पर भी चारों तरफ गंदगी है। जिससे यहां  यात्रियों का बैठना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरी जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे विशाखापट्टनम निवासी श्रीनिवास नायक ने  बताया कि विकलांगों के लिए बने रैंप के बगल की नाली से सफाई न होने से दुर्गंध से नाक पर रुमाल रखकर आगे  बढ़ना पड़ा। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे काफी दिनों से वहां सफाई ही  नहीं हुई है। इसी प्रकार पटरियों पर भी दिख रही गंदगी से लगता है कि साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed