{"_id":"5fb6c2c08ebc3e9b91748805","slug":"indira-lost-her-life-for-the-integrity-of-the-country-chandauli-news-vns5588849148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को किया याद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी व नौगढ़ कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय व नौगढ़ कमेटी के सदस्यों ने मझगांवा स्थित कैंप कार्यालय पर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को अखंड रखने के लिए अपने प्राण गंवा दिया।
मुगलसराय कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए उन्होंने अपनी जान तक गंवा दी। गरीबी हटाओ का नारा देकर उन्होंने गरीबों व असहायों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाईं। भारतीय राजनीति मे उनके निर्णयों को मिसाल के तौर पर याद किया जाता है। इस मौके पर राकेश सिंह, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, सतपाल सिंह, शाहिद तौसिफ, श्वेता सिद्दीदात्री, नंदलाल गुप्ता, तारिक अब्बास, प्रमोद अग्रहरी, अनवर सादात, खुर्शीद आलम, शकील अहमद आदि थे ।
नौगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मझगांवा स्थित कैंप कार्यालय पर स्व.इंदिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत इंदिरा जी ने पूरे विश्व में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा और देश का नाम विश्व में रोशन किया। कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव देवी प्रसाद चौबे ने कहा कि इंदिरा गांधी धैर्य, साहस, उत्साह और शौर्य की प्रतीक थीं। अंत में सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पीएन सिंह, पवन कुमार पांडेय, गोरख यादव, गफ्फार खान, सुनील यादव, युसूफ खान मौजूद रहे।