फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Indian Railway Goods train derailed on PDDU Nagar Gaya route

Indian Railway: पीडीडीयू नगर-गया रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, चार घंटे तक जहां-तहां रोकी गईं ट्रेनें

Mon, 22 May 2023 11:23 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 May 2023 11:23 AM IST
सार

पीडीडीयू नगर और गया (बिहार) के बीच कर्मनाशा स्टेशन के पास सोमवार अलसुबह एक मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी हो गए। इसकी वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। नई दिल्ली- हावड़ा रूट पर रेल परिचालन करीब चार घंटे ठप रहा। 

विज्ञापन
Indian Railway Goods train derailed on PDDU Nagar Gaya route
कर्मनाशा स्टेशन के समीप मालगाड़ी बेपटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू नगर)- गया रेल मार्ग पर सोमवार सुबह कर्मनाशा स्टेशन के समीप मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी हो गए। इससे अप, डाउन और तीसरी लाइन बाधित हो गई। रेल रूट बाधित होने के कारण चार घंटे तक इस रूट की ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। जेसीबी और क्रेन की मदद से सुबह करीब 8 बजे वैगन को पटरी पर लाया गया। इसके बाद परिचालन बहाल हुआ। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


कोयला अनलोड करने के बाद पीडीडीयू से मालगाड़ी झारखंड की तरफ जा रही थी। सोमवार अलसुबह करीब पौने चार बजे कर्मनाशा स्टेशन के समीप पोल संख्या 639/21/A के निकट दो वैगन बेपटरी हो गए। इससे इस रूट की अप और डाउन की ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन


मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण नई दिल्ली- हावड़ा रूट पर रेल परिचालन ठप होने की सूचना से मंडल के अधिकारियों में खलबली मच गई। मंडल स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी दुर्घटना राहत यान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, तीन महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेपटरी वैगन को पटरी पर लाया गया। इसके बाद सुबह 07.58 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। तब जाकर अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

पीडीडीयू जंक्शन पर शुरू हुआ हेल्प लाइन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के कर्मनाशा स्टेशन पर मालगाड़ी के बोगी बेपटरी होने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू  जंक्शन और गया में हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया। पीडीडीयू जंक्शन पर फोन नंबर 05412-254146 जारी किया गया। वहीं गया जंक्शन पर  9771427494 नंबर जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed