Indian Railway: बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस वाराणसी की जगह डीडीयू से चलेगी, चार माह बाद पटरी पर लौटेगी यह ट्रेन
वाराणसी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पिछले 16 फरवरी से रद्द है। यह ट्रेन दो जुलाई से पटरी पर लौटेगी। वाराणसी की जगह बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस डीडीयू-राजगीर के बीच चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले 16 फरवरी से रद्द चल रही बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर से पटरी पर लौटने वाली है। मगर, इसका संचालन राजगीर से चलकर पीडीडीयू जंक्शन के बीच ही होगा। वाराणसी स्टेशन के यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य होने के कारण गया जंक्शन से होकर राजगीर से वाराणसी के बीच चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 28 जुलाई तक राजगीर से डीडीयू तक ही चलेगी।
बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 14223/14224 पिछले 16 फरवरी से रद्द चल रही है। चार बौद्धिक सर्किटों को जोड़ने वाली यह ट्रेन रद्द रहने के कारण बौद्ध टूरिस्टों को भारी परेशानी हो रही है। वाराणसी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल की दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था।
लेकिन यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस की सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत यह ट्रेन दो जुलाई से 28 जुलाई तक त्रि-साप्ताहिक राजगीर-वाराणसी के बजाय राजगीर-डीडीयू तक चलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: चार जुलाई से प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की एक लेन 58 दिन तक कांवरियों के लिए आरक्षित
हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 14223 राजगीर-डीडीयू एक्सप्रेस दो जुलाई से सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार व गुरुवार को परिचालित होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर14224 डीडीयू-राजगीर एक्सप्रेस तीन जुलाई से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।