फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Indian culture is the best culture in the world

भारतीय संस्कृति है विश्व की सर्वोत्तम संस्कृति

Sun, 05 Sep 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Indian culture is the best culture in the world
चंदौली के चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास के दौरान रविवार को सुंदर राज जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में लज्जा और मर्यादा को औरतों का गहना माना जाता है। वर्तमान में भारतीय संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता का बहुत गहरा असर पड़ा है। अपने देश में भी उसकी झलक देखने को मिल रही है। यह गलत है। भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वोत्तम संस्कृृति रही है। इन विकारों से बचने के लिए कथा का श्रवण करना चाहिए और अपने बच्चों को भी कथा में लाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति के अनुकरण के चलते हम अपनी संस्कृति को नजरंदाज करने लगे हैं। परिणाम स्वरूप संस्कृति के प्राण तत्व त्याग, बलिदान, सदाचार, श्रम शीलता के स्थान पर अनुशासनहीनता, आलसीपन और स्वार्थपरता जैसी प्रवृत्तियां पनपने लगी हैं। नई पीढ़ी इनके दुष्प्रभावों के मोह में फंसकर अपने को लुटाने और बरबाद करने में लग गई है। उन्होंने कहा कि नारी के संस्कार,शील व लज्जा से किसी भी देश की सांस्कृतिक पवित्रता बढ़ती है। यदि इसके विपरीत होने लगे तो सांस्कृतिक प्रदूषण बढ़ता है। यह समझ लेने की बात है कि यदि नारी-चरित्र सुरक्षित नहीं रहा तो सृष्टि की सत्ता भी सुरक्षित नहीं रह पायेगी। नारी में ही सृष्टि के बीज निहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed