{"_id":"6a42cfa0e20ffbb3dc0eb980","slug":"inauguration-of-two-roads-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150668-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रघुनाथपुर व दीघवट में 13.74 लाख की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रघुनाथपुर व दीघवट में 13.74 लाख की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने पूर्वांचल विकास निधि से कराए गए दो संपर्क मार्गों का लोकार्पण किया।
विकासखंड सदर के ग्राम सभा रघुनाथपुर और ग्राम सभा दीघवट में लगभग 13 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का उद्घाटन स्थानीय ग्रामीणों के हाथों कराया गया।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
लोकार्पण समारोह में अखिलेश तिवारी, गया सिंह, देवेंद्र चौबे, संतोष चौबे, चंद्रशेखर मौर्य, सुरेंद्र सिंह, धनु केसरी, मुन्ना पांडे, दिनेश पाल, सोहन पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। संवाद