फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inauguration of hospital with modern facilities

आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बेड के अस्पताल का हुआ उद्घाटन

Wed, 27 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of hospital with modern facilities
चकिया। क्षेत्र के सोनहुल गांव में तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दो मार्च, 2019 को ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधारशिला रखी थी। इसके बाद कैंप परिसर में विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य तेज गति से आरंभ कर दिया गया। निर्माण के तहत बुधवार को परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के लिए 10 बेड के चिकित्सालय व स्टोर ब्लॉक का उद्घाटन प्रकाश डी, महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, मध्य सेक्टर लखनऊ ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रुप सेंटर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल सीआरपीएफ के जवानों के साथ उनके परिजनों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए बेहतर होगा। आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण अस्पताल में आवश्यकता पड़ने पर जवानों के साथ उनके परिजन लाभान्वित होंगे। उन्होंने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के अधिकारियों को सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए बधाई भी दी। इस मौके पर राकेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र, रामलखन राम कमांडेंट ग्रुप केंद्र, स्वप्निल पाठक, अधीक्षण अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सहित सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed