फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In a land dispute, the opponent was poured petrol and set on fire.

Chandauli News: जमीन विवाद में विपक्षी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Wed, 13 Mar 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
In a land dispute, the opponent was poured petrol and set on fire.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी में मंगलवार को विवादित जमीन से ट्रैक्टर ले जाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के विजय गुप्ता (54) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। पुलिस विजय को निजी अस्पताल ले गई, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। डांडी निवासी विजय गुप्ता की पत्नी पूर्णिमा गुप्ता ने बहादुरपुर निवासी चंद्रभूषण त्रिपाठी के पट्टीदारों से 2017 में जमीन खरीदी थी। चंद्रभूषण तिवारी से रास्ते के विवाद को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को विजय छत की ढलाई के बाद अपना ट्रैक्टर बाहर निकल रहे थे। तभी ट्रैक्टर चंद्रभूषण के कब्जे वाली जमीन पर चला गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी बीच चंद्रभूषण और उनके भतीजे उत्कर्ष त्रिपाठी ने विजय गुप्ता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे विजय गुप्ता झुलस गये। वहीं, विजय के पुत्र बृजेश और आकाश को भी हल्की चोटें आईं। वहीं, आग लगाने के आरोपी को विजय के परिजनों ने पकड़कर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहीं, घायल विजय को ट्रामा सेंटर मेें भर्ती कराया गया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विजय गुप्ता 30 फीसदी झुलस गए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चंद्रभूषण त्रिपाठी और उत्कर्ष त्रिपाठी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed