फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Improve services at Anganwadi centres to prevent malnutrition: DM

कुपोषण की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाएं करें बेहतर : डीएम

Fri, 06 Jun 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Improve services at Anganwadi centres to prevent malnutrition: DM
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कुपोषण की रोकथाम, पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन व आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने की हिदायत दी। कहा कि जहां भी नए केंद्र स्वीकृत हुए हैं, वहां निर्माण कार्य अधिकारी जल्दी शुरू कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को समुचित सेवाएं तभी मिल पाएंगी, जब आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर भवन, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, किचन शेड व बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान पोषण ट्रैकर एप की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर एप पर सभी डाटा अद्यतन व सही तरीके से फीड कराएं। ताकि लाभार्थियों की निगरानी और मूल्यांकन में कोई बाधा न हो। कहा कि डिजिटल निगरानी आज के समय की आवश्यकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीडीओ, डीसी मनरेगा व बीडीओ को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का तेज गति से निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डाॅ. वाईके राय, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, बीएसए, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed