फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal call center raided; suspected of defrauding people via calls abroad.

Chandauli News: अवैध कॉल सेंटर पर छापा, विदेशों में फोन कर ठगी का शक

Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal call center raided; suspected of defrauding people via calls abroad.
पीडीडीयू नगर के कॉप्लेक्स के तीसरे तल पर हो रही जांच। संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी मोड़ पर अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर पर मंगलवार को सीओ के नेतृत्व में साइबर सेल, क्राइम ब्रांच और मुगलसराय कोतवाली की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से कम्प्यूटर, लैपटॉप जब्त किया। इस दौरान पांच युवक कॉल सेंटर में काम करते मिले। सूत्रों के अनुसार कॉल सेंटर से विदेशों में साइबर के ठगी का खेल चल रहा था। साइबर ठगी के बाद डॉलर को भारतीय करेंसी में कन्वर्ट कर देश के विभिन्न राज्यों में मंगाते थे। इसके बाद हवाला के जरिये धन यहां पहुंचता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिछले छह महीने से कैलाशपुरी मोड़ के पास एक बिल्डिंग में तीसरे तल पर किराये पर कॉल सेंटर चल रहा था। साइबर ठगी के शक में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, मुगलसराय कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मंगलवार की दोपहर छापा मारा। पुलिस को देख मौके पर भीड़ जुट गई। टीम ने तीसरे तल पर पहुंचकर कमरे को अंदर से बंद कर दिया। पुलिस ने वहां काम कर रहे युवकों से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक लंदन, अमेरिका, जापान समेत अन्य देशों में कॉल कर साइबर ठगी करते थे। इसके बाद साइबर ठगी के जरिये मिली रकम को विदेश में स्थित एक एकाउंट में ट्रांसफर किया जाता था, जिसे रिसीवर कहा जाता है। इसके बाद रिसीवर के एकाउंट से धनराशि चीन से होते हुए एक बड़े नेटवर्क के जरिये दिल्ली, बंगलूरू और कोलकाता आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर वहां से हवाला के जरिये रुपये कॉल सेंटर संचालक तक पहुंचते हैं। सूत्र बताते हैं कि कॉल सेंटर के जरिये साइबर ठगी का खेल विदेशों में होने के कारण भारत में इसकी कोई शिकायत भी नहीं होती थी। सूत्रों के अनुसार कॉल सेंटर संचालक मौके से भाग गया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर ने बताया कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed