फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   IGRS: Chandauli tops in the division, got 115 marks out of 120.

आईजीआरएस : मंडल में चंदौली अव्वल, 120 में 115 अंक मिले

Wed, 13 Mar 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
IGRS: Chandauli tops in the division, got 115 marks out of 120.
चंदौली। वाराणसी मंडल के चार जिलों में जनसमस्याओं का निस्तारण करने में चंदौली पहले पायदान पर पहुंच गया है। चंदौली को 120 में 115 अंक मिले हैं। समस्याओं के समाधान के साथ समय-समय पर बेहतर फीडबैक के कारण जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। फरवरी की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में जिले को पहली बार पहला स्थान मिला है। कुल 148 शिकायतों में 113 का निस्तारण किया गया। वहीं, बीते छह माह में 2133 शिकायतों में 25 शिकायतें फर्जी रहीं।प्रदेश में चंदौली जिले को 120 अंकों में से 115 अंक मिले हैं। इस प्रकार जनपद का प्रदर्शन प्रतिशत 95.83 प्रतिशत रहा है। फरवरी में शिकायतों की निस्तारण के लिए 10 अंक, डिफाल्टर संदर्भ में 19 अंक, आवेदकों की ओर से दिए गए फीडबैक के लिए 28 अंक, स्वयं के स्तर पर निस्तारित शिकायतों के लिए 20 अंक, मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर के शिकायतों के निस्तारण में आठ, उच्चाधिकारियों की ओर से की कार्रवाई के लिए 10 अंक, डीएम एसपी कार्यालय में फिडिंग की स्थित के लिए 10 अंक, भैतिक सत्यापन के लिए और प्रोफाइल अपडेट के लिए पांच-पांच अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed