फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If you reach PDU junction after eating paan or gutkha, you will be fined

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर पान-गुटखा खाकर पहुंचे तो कटेगा चालान

Wed, 30 Apr 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
If you reach PDU junction after eating paan or gutkha, you will be fined
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पान-गुटखा खाकर पहुंचने वाले सावधान हो जाएं। गुटखा खाकर स्टेशन पर पहुंचने पर चालान कट सकता है। बीते 10 दिन में पान और गुटखा खाकर स्टेशन पहुंचने वाले 25 लोगों का चालान किया गया है। इनसे लगभग 8 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। मंगलवार को भी पर्यावरण एवं रखरखाव विभाग की ओर से स्टेशन पर अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से स्टेशनों पर सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर पान, गुटखा खाकर आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले 10 दिन से लगातार पान और गुटखा खाकर स्टेशन पर आने वालों और गंदगी फैलाने वालों का चालान किया जा रहा है। 20 से 29 अप्रैल तक 25 लोगों का चालान किया गया है। इनसे लगभग आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सोमवार को गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को अपने स्टेशन व ट्रेन में आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा पान-मसाला आदि खाकर स्टेशन परिसर में प्रवेश न करने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता से संबंधित सूचनाएं प्रसारित की गईं तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। अभियान में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार, अक्षय कुमार, ज्योतिष प्रकाश, अजीत आर जेम्स, राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed