{"_id":"67bb702420be7acb6903b287","slug":"if-the-theft-is-not-disclosed-people-of-12-villages-will-sit-on-dharna-at-the-police-station-chandauli-news-c-189-1-svns1011-127632-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो 12 गांवों के लोग थाने पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो 12 गांवों के लोग थाने पर देंगे धरना
विज्ञापन
कंदवा। पिपरी गांव स्थित बाबा दुखहरन नाथ मंदिर परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव और कमालपुर चौकी प्रभारी की मौजूदगी में 12 गांवों के संभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चार दिन में मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वे पांचवें दिन से धीना थाने पर धरना देंगे।
बीते मंगलवार की रात पिपरी गांव में चोर बाबा दुखहरन नाथ मंदिर में लोहे के चार दरवाजाें की कुंडी काटकर मां पार्वती के सिर पर रखी चांदी का मुकुट, पीतल के करीब तीन क्विंटल के घंटे और दानपेटी की धनराशि निकाल ले गए थे। इसके बाद चोर मंदिर से सटे पंचायत भवन के तीन ताले तोड़कर उसमें लगे सीसी कैमरों से संबंधित डीवीआर भी उठा ले गए। बाद में ग्रामीणों ने मंदिर में करीब 36 किलो के तीन घंटे लगवा दिए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने चेतावनी दी कि चार दिन में चोरी का घटना का खुलासा नहीं हुआ तो 12 गांवों के लोग पांचवे दिन थाने पर धरना देंगे। धीना के प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि चार दिन में चोरी की घटना का खुलासा हो जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय मौर्य, कतवारू राय, संतोष राय, आलोक राय, बंधु राम, बच्चन राजभर, अंकुर राय, विजय बहादुर राय, लाल बहादुर राय आदि मौजूद रहे।