फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If someone teases you, don't let him go, complain to the police, action will be taken against the culprit.

Chandauli News: कोई छेड़े तो उसे छोड़ो मत, पुलिस से शिकायत करो, दोषी पर हाेगी कार्रवाई

Thu, 02 Oct 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
If someone teases you, don't let him go, complain to the police, action will be taken against the culprit.
महिला कल्याण विभाग और पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार की शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के अधिकार और उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून के बारे में बताया गया। महिलाओं से कहा गया कि कोई छेड़े ताे उसे छोड़े नहीं, पुलिस से शिकायत करें, दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के समाधान कराने के बारे में बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रदेश में महिलाओं के हित में काम किया जा रहा है। थाने पर मिशन शक्ति केंद्र का निर्माण किया गया है। यहां महिलाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस दौरान एएसपी सदर अनंत चंद्रशेखर, सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी, बाल कल्याण अधिकारी प्रभात वर्मा, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, चाइल्ड लाइन से सुजीत कुमार सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed