{"_id":"673b9f5deb5b20d6590ab49b","slug":"if-mp-changes-organization-of-mp-sports-event-postponed-chandauli-news-c-189-1-va11003-123304-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सांसद बदले तो सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सांसद बदले तो सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन लटका
विज्ञापन
चंदौली। बीते दो साल से जिले में होने वाले सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन इस बार होना मुश्किल है। सांसद बदलने के बाद खेल विभाग को सांसद खेल प्रतियोगिता कराने के लिए अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला।
सांसद की सहमति से बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से दो साल से जिले में आदर्श सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा था। इसके तहत कुश्ती, कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन समेत कई खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इस बार सांसद स्पर्धा की कोई तैयारी नहीं की गई है। जिले में समाज पार्टी से बीरेंद्र सिंह के सांसद बनने के बाद इस बार सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग को कोई प्रस्ताव ही नहीं मिला है।
इन स्पर्धाओं का होता है आयोजन
तीन से चार दिनों तक चलने वाली सांसद खेल स्पर्धा में विकास खंड स्तर पर और जिले स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होती है। खेल कुश्ती, कबड्डी, वालीबॉल, खोखो, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, चिनअप, पुशअप और रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में करीब 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
सांसद खेल स्पर्धा कराने के लिए अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इसके लेकर अभी कोई तैयारी भी नहीं है। प्रस्ताव मिलने पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। - कर्मवीर सिंह, क्रीड़ा अधिकारी