फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If honorarium is not received within three days, the city's water supply will be stopped.

Chandauli News: तीन दिन में नहीं मिला मानदेय तो ठप करेंगे नगर की जलापूर्ति

Tue, 12 Mar 2024 11:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
If honorarium is not received within three days, the city's water supply will be stopped.
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका में आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों में मानदेय नहीं मिलने से रोष बढ़ गया है। सोमवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका के ईओ कार्यालय के बाहर धरना देकर आवाज बुलंद की। उन्होंने ईओ और चेयरमैन को संबोधित पत्रक देकर चेताया कि यदि तीन दिनों में मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो पूरे नगर की जलापूर्ति ठप कर देंगे। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले दस माह से वेतन नहीं मिलने से उनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई है। कहा कि दस माह से वेतन नहीं मिलने के कारण दुकान से उधार सामान लेकर आ रहे थे। कहा कि अब दुकानदार ने भी उधार राशन देने से इंकार कर दिया है। इसके चलते उनके समक्ष जीवकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि नगर पालिका ईओ और चेयरमैन को संबोधित पत्रक कार्यालय में दिया गया है। तीन दिनों के भीतर तीन माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो नगर क्षेत्र में जलापूर्ति ठप कर देंगे। वहीं कोई आउटसोर्सिंग कर्मचारी कहीं भी पाइप लीकेज को दुरूस्त नहीं करेगा। वेतन नहीं मिलने से होल जैसे पर्व को भी नहीं मना पायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed