फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Idols of Shiva, Parvati, and Ganesha found during excavation.

Chandauli News: खोदाई के दौरान शिव पार्वती व गणेश की मिली मूर्ति

Tue, 16 Jun 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Idols of Shiva, Parvati, and Ganesha found during excavation.
चहनियां के लच्छुब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान निकली प्राचीन मूर्ति। स्रोत:-जागरूक 
क्षेत्र के लच्छू ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे की खुदाई के दौरान एक शिलापट्ट पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की आकृतियां दिखाई देने से क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया। प्रतिमा जैसी आकृतियां दिखाई देने पर मजदूरों ने तत्काल खुदाई का कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर मंदिर के संरक्षक प्रिंस मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिलापट्ट को गंगाजल से स्नान कराकर माला, फूल और धूप-दीप के साथ पूजन-अर्चन किया। प्रतिमा मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचने लगे और देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर संरक्षक प्रिंस मिश्रा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या के दिन इस प्रकार की प्रतिमा का मिलना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात मानी जा रही है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी घटना बताया। हालांकि, शिलापट्ट की प्राचीनता और उसके ऐतिहासिक महत्व के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed