फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Huge fire in old tire shop, millions worth of ashes in chandauli

चंदौली : पुराने टायर के दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Sun, 25 Apr 2021 02:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Huge fire in old tire shop, millions worth of ashes in chandauli
सकलडीहा रोड पर स्थित पुराने टायर और पंचर की दुकान - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के नियामताबाद अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा रोड पर स्थित पुराने टायर और पंचर की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। । पुराने टायर में आग लगने के बाद आग ने पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। दुकानदार के अनुसार डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। आसपास खड़ी टैंकरों तक आग पहुंचती इससे पहले ही फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


अलीनगर सकलडीहा मुख्य मार्ग पर सरेसर गांव के समीप इण्डियन आॅयल का डिपो है। इसी जगह पर बबलू नाम के व्यक्ति की एक छोटी सी गुमती में पंचर बनाने का कार्य करता है। शनिवार की रात लगभग साढे़ बारह बजे अज्ञात कारणों से टायर मे आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने तत्काल आग के समीप खड़ी टैकरों को हटवाया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया।दुकानदार बबलू ने बताया कि डेढ़ लाख का सामान जल गया है। वहीं अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि इस तरह सड़क के किनारे पुराने टायर एकत्र करना गलत है। इस पर कार्रवाई के लिए विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed