फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Huge fire broke out in scrap warehouse, took 17 hours to extinguish

Chandauli News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में लगे 17 घंटे

Tue, 02 Jul 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Huge fire broke out in scrap warehouse, took 17 hours to extinguish
पड़ाव। क्षेत्र के कटेसर गांव में स्थित कबाड़ के गोदाम में रविवार की रात 12 बजे भीषण आग लग गई। करीब डेढ़ बीघे में फैले गोदाम से आग की लपटें उठने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर चंदौली और वाराणसी से फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाने में 60 टैंकरों और पास के तीन होटलों का पानी खत्म हो गया। 17 घंटे बाद सोमवार की शाम पांच बजे आग बुझाई जा सकी। आग से लाखों का कबाड़ राख हो गया। साथ ही आसपास के आठ पेड़ भी जल गए। वाराणसी के चौकाघाट पानी टंकी के पास रहने वाले लालचंद्र अग्रहरि का मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में करीब डेढ़ बीघे में कबाड़ का गोदाम है। यहां 15 कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे वह घर चले गए थे और कर्मचारी रात में गोदाम में सो रहे थे। रात 12 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि गोदाम में आग लग गई है। इसके बाद मै मौके पर पहुंचा और फायर बिग्रेड को सूचना दी। कुछ देर बाद चंदौली से तीन और वाराणसी से दो गाड़ियां फायर बिग्रेड की पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि साठ टैंकरों की क्षमता वाली पांचों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। इसके बाद पास में मौजूद दो होटलों और एक काॅम्पलेक्स से टैंकर में पानी भर कर लाया जाने लगा लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। पास के एक होटल से सीधे पाइप गोदाम में पहुंचाई गई। होटल की डेढ़ लाख लीटर की पूरी टंकी खाली हो गई। मुगलसराय के अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग से आसपास मौजूद आठ पेड़ जल गए हैं। वहीं, गोदाम के मालिक लालचंद्र अग्रहरि ने बताया कि करीब 40 लाख का कबाड़ जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed