{"_id":"5ea3221a8ebc3e90294c2eca","slug":"honors-workers-chandauli-news-vns5218507130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मवीरों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मवीरों का किया सम्मान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संक्रमण काल में भी पूरी तन्मयता से अपना फर्ज निभा रहे कर्मवीरों का उत्साहवर्धन करने के लिए हर दिन लोग इनका सम्मान कर रहे है। इसमें पुलिसकर्मी, चिकित्स, स्वास्थ्यकर्मी आदि शामिल है। शुक्रवार को भी ऐसे कर्मवीरों का जिलेभर में कई जगह सम्मान किया गया।
नगर पालिका पीडीडीयू नगर चैयरमैन संतोष खरवार ने शुकवार नगर स्थित दवा दुकानदारों का सम्मान किया। इस दौरान चेयरमैन ने सभी का माल्यार्पण कर उन्हें इस कार्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान चेयरमैन ने दवा विक्रेताओं से अपील की कि जो भी आवश्यक दवाएं हैं उसे नगरवासियों को अवश्य उपलब्ध कराएं। धीना संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के खझरा गांव के सामने कमालपुर अमड़ा मार्ग पर क्षेत्र के संभ्रात लोगों ने क्षेत्राधिकारी सकलडीहा जगत राम कन्नौजिया समेत धीना थाने के समस्त पुलिसकर्मियो का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समाजसेवी श्यामधर मिश्र ने कहा कि इस महामारी के समय में अपनी परवाह किए बगैर आम नागरिकों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रखने का जो प्रयास किया जा रहा है वही अभिनंदनीय है। इस अवसर पर गुलाब धर मिश्र, धनंजय पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र, अंकित पांडेय, रामजी गोंड़, पिंटू सिंह, विद्यासागर बिंद, श्रीप्रकाश, नंदलाल, अभिमन्यु शर्मा उपस्थित रहे। वहीं थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द निवासी युवक विद्यासागर बिंद ने स्वयं अपने हाथों से बनाई कोरोना की पेंटिंग क्षेत्राधिकारी सकलडीहा जगत कन्नौजिया भेंट की। वहीं दसूरी तरफ भारतीय जनता पार्टी बरहनी मण्डल अध्यक्ष संतोष बिन्द के नेतृत्व में धीना और कन्दवां थाना के उन सभी सिपाहियों को जो दिन रात अपना जान जोखिम में डालकर इस भयावह बीमारी में जनता की सेवा करने को तत्पर हैं। इस अवसर पर परमानंद सिंह, संतोष सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, मण्डल मंत्री इन्द्रजीत बिन्द तथा वरिष्ठ नेता दिब्य प्रकाश सिंह नागवंशी मौजूद रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोरोना कर्मवीर योद्धाओं को पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान व शहाबगंज मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान ने शुक्रवार को सैदूपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक सहित समस्त कर्मचारियों तथा बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पुष्प की वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किया। वहीं पंचायत भवन पर उपस्थित नजबुन, कौशल, शीला, कुमारी, रामदेव, बच्चन, रंभा, नूरजहां, गिरजा गंगा दयाल, श्यामरथी सहित दो दर्जन गरीबों को आटा, चावल, दाल, आलू ,तेल,मसाला आदि खाद्यान्न का वितरण किया। इस अवसर पर पंकज दुबे, अजय पांडेय, जितेंद्र चौहान, रिंकू विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार
बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम प्रधान प्रभुनारायण जायसवाल ने भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों को माला फूल से स्वागत कर व अंग वस्त्र प्रदान कर ेसम्मानित किया। इस दौरान आरोग्य सेतु एप लोड करने की अपील की। इस दौरान शाखा प्रबंधक प्रभात रंजन, सुनील केशरी, शिवनारायण जायसवाल, अजय जायसवाल, आसिफ अली, अनिल केशरी ,उदय चंद्र बाबूलाल मौजूद रहे।