फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Home guard coming to meet family in Dussehra dies in road accident

दशहरा में परिवार से मिलने आ रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Fri, 07 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Home guard coming to meet family in Dussehra dies in road accident
चंदौली। दशहरा में वाराणसी रह रहे अपने परिवार से मिलने आ रहे स्कूटी सवार होमगार्ड की बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट मेें आने से मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप हुई दुर्घटना के बाद मौके पर ही होमगार्ड की मौत होई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

धानापुर विकासखंड के मैढ़ी गांव निवासी दिनेश मिश्रा (48) कलेक्ट्रेट में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनका परिवार वाराणसी में रहता है। दशहरा पर बुधवार को दिनेश मिश्रा स्कूटी से परिवार से मिलने वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वो बिछिया गांव के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल संतोष सिंह शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed