फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holi Milan function

होली मिलन समारोह

Mon, 16 Mar 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 16 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan function
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शनिवार को नगर स्थित एक लान में होली
विज्ञापन
मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ठंडई के साथ फगुआ, चैती का लोगों खूब लुत्फ उठाया।


कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त की पूजा से हुआ। जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं महामंत्री अभिषेक नारायण ने अतिथियों का स्वागत अबीर एवं गुलाल लगाकर किया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी।


राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन की समस्त बुराइयों को दूर करके नए सत्र की शुरुआत करें। जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने स्वरचित कविता मोदी की गंगा मैली है, अब बाबा संग कैसे खेलू होरी रे, एवं वरिष्ठ रंगकर्मी केके श्रीवास्तवने अपनी रचना राम के संग रहीम भी खेले तो फिर समझो होली रे सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लोगों ने ठंडई के साथ साथ कलाकार रमेशचंद्र, धक्कनलाल, प्रेमचंद्र आदि द्वारा प्रस्तुत फगुआ चैत्री एवं ठुमरी का आनंद उठाया।

 इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, रतन कुमार, बीके सिन्हा, सुनील वर्मा, संजय कुमार, अर्जुनलाल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, शिवजी प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर पड़ाव के बहादुर पुर गांव में राष्ट्रीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने भाग लिया और आपसी भाई चारे का पैगाम दिया।


इसमें कुलपति तिवारी महंत काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, मुफ्ती शमीम अहमद वाराणसी, फादर जोजफ डिस्कोटा ने लोगो को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर परवेज अहमद जोखू, अकरम अली, याहिया खान आदि रहे।
 वीरेन्द्र यादव, मेराज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed