फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   hinder in Wedding Preparations

शादी की तैयारी में बाधा

Tue, 22 Nov 2016 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 22 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
hinder in Wedding Preparations
बैंक में इंतजार करते लोग
लगन के मौसम में लोगों को होने वाली दिक्कत और हाथ में नकदी की समस्या को देखते हुए रिजर्व बैंक ने शादी का कार्ड दिखाकर ग्राहकों को अपने एकाउंट से       ढाई लाख रुपये तक निकालने की छूट दे रखी है लेकिन जनपद में इसका लाभ ग्राहकों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

  जिनके घर में शादी है वे शादी का कार्ड लेकर बैंक शाखाओं के चक्कर काट रहे हैं लेकिन बैंक में अभी तक सर्कुलर न आने और डाटा फीड न होने की बात कहकर बैंक अधिकारी लोगों को वापस कर दे रहे हैं। हालांकि इक्का दुक्का बैंक आसानी से बैंक से धन की निकालने की छूट दे रहे हैं। जनपद में अब तक मात्र 50 से साठ लोगों को ही इसका लाभ मिला है।
विज्ञापन

वर्ष की शुरूआत में कम लगन होने की वजह से अधिकतर लोगों ने शादी को ठंडी के लगन के लिए टाल दिया था। इस वर्ष 11 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से लगन की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर से मार्च तक जिले में चार सौ शादियां तय है। लोग इस तैयारी में लगे ही थे कि आठ नवंबर को 500 और 1000 के नोट बंदी की घोषणा हो गई। इससे शादी विवाह वाले घरों पर तो मानो वज्रपात सा हो गया। घर में रखे बड़े नोट बेकार हो गए।
वहीं बैंक से बीस हजार तक ही निकासी की सुविधा दी गई। इससे चहुंओर हाहाकार मच गया। लोगों की समस्या को देखते हुए चार दिन पहले रिजर्व बैंक ने शादी का कार्ड दिखाकर अपने एकाउंट से ढाई लाख रुपये तक निकालने की सुविधा देने की घोषणा की। यही नहीं एक सप्ताह में लोगों को अपने एकाउंट से चौबीस हजार रुपये निकालने की घोषणा की। इससे लोगों ने राहत की सांस ली और शादी का कार्ड लेकर बैंक शाखाओं की ओर दौड़ पड़े लेकिन यहां बैंक के अधिकारियों ने सर्कुलर जारी न होने की बात कहकर लौटा दिया। इलाहाबाद बैंक के मैनेजर वीके गुप्ता ने बताया कि अखबारों में तो छप गया है लकिन हमारे पास लिखित नहीं आया है और न ही डाटा ही सेटिंग की है।

इस वजह से एकाउंट से निकालने नहीं दे रहे हैं। अब तक दस लोग आ चुके हैं। इसी तरह यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा के मैनेजर ने बताया कि बीस लोग लोन के लिए आ चुके हैं लेकिन सर्कुलर के अभाव में धन नहीं निकालने दिया जा रहा है। वहीं एसबीआई परमार कटरा शाखा के प्रबंधक कुमार परिमल ने बताया कि सर्कुलर आ चुका है और दो दिनों में 13 लोगों को शादी कार्ड देख कर धन निकालने दिया गया है। शाखा से कालीमहाल की कुसुम देवी, बसरतिया कोरी निवासी मारकंडेय, जंसो की मड़ई निवासी उमाशंकर, आलपुर के अमित कुमार आदि ने इसका लाभ उठाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed