फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Up Himgiri Special Fare Superfast Express Train ac impaired going from Howrah to Jammu Tawi passengers ruckus train delayed in pddu railway station chandauli

यूपी: हावड़ा से जम्मूतवी जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच का एसी खराब, यात्रियों ने जमकर किया हल्ला, स्टेशन पर रोकी ट्रेन

Mon, 13 Sep 2021 07:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 07:34 PM IST
सार

हिमगिरी स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में एसी खराब हो गया। इससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी होने लगी। रेलवे अधिकारी ने शिकायत के बावजूद भी कोई सहायता नहीं हुई। इससे परेशान यात्रियों ने जमकर हल्ला किया।

विज्ञापन
Up Himgiri Special Fare Superfast Express Train ac impaired going from Howrah to Jammu Tawi passengers ruckus train delayed in pddu railway station chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हावड़ा से जम्मूतवी जा रही अप हिमगिरी स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के बी-वन कोच का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने रविवार दोपहर में चंदौली के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जमकर शोर मचाया। बाद में आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षक के समझाने और वाराणसी में एसी ठीक किए जाने का आश्वासन मिलने पर यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


हिमगिरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पहले ही सवा एक बजे स्थानीय रेलवे स्टेश्न पर पहुंच गई। ट्रेन रुकते ही बी-वन कोच के यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा और वे प्लेटफाम पर उतर कर हो हल्ला करने लगे।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों को दी सूचना
कुछ यात्रियों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर के कक्ष में पहुंच कर व्यथा सुनाई। निरीक्षक संजीव कुमार ने स्टेशन अधीक्षक, कंट्रोल आदि को सूचना दी। यात्रियों ने बताया कि पटना से खुलने के बाद से ही कोच का एसी नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में एसी न चलने से कोच में बैठना मुश्किल हो गया है। कई यात्रियों की हालत खराब होने लगी है। सूचना पाकर स्टेशन अधीक्षक और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम पहुंची। जांच करने के बाद बताया गया कि मोटर जलने की वजह से एसी नहीं चल पा रहा है।

इसके बाद आश्वासन दिया गया कि वाराणसी में गड़बड़ी को दूर कर लिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक ने वाराणसी को इसकी सूचना भी दी। इस पर यात्री शांत हो गए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed