फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hemp was carrying a cow dung on the car, police caught

गाड़ी पर गोबर पोत ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hemp was carrying a cow dung on the car, police caught
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चकिया तिराहे से दो गाड़ियों से 225 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान टीम ने गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सभी को मुगलसराय कोतवाली ले आई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। गांजे की कीमत पुलिस ने पचास लाख रुपये बताई है। गांजा तस्करी के आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वाहन में टीन की चादर लगाई थी, इसके साथ गाड़ी पर गोबर पोत दिया था ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन

शनिवार को एसटीएफ और मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की चार पहिया दो वाहनों में गांजा भरकर ले जाया जा रहा है। जिसपर टीम बनाकर पुलिस ने चकिया तिराहे पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर दो गाड़ियों को रोक लिया। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गाड़ियों में टीन की चादर लगाकर उसके नीचे बोरियों में गांजा भरकर रखा गया था। पुलिस से नजर बचाने के लिए गाड़ियों पर गोबर भी पोत दिया गया था। दोनों वाहनों से कुल 225 किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान गांजा तस्करी के आरोप में मो. शफाकत निवासी थाना क्षेत्र गौरोज जनपद वैशाली, अब्दुल लतीफ निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, वेदप्रकाश उपाध्याय, रंजीत दूबे निवासी थाना क्षेत्र कादीपुर व रणजीत कुमार निवासी थाना क्षेत्र लम्भुआ जिला सुल्तानपुर पकड़े गए हैं। गांजा उड़ीसा के कोरापुट से लेकर बिहार होते हुए चंदौली के रास्ते वाराणसी जा रहे थे। इस दौरान टीम में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह, एसआई एसटीएफ सत्येंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, प्रहलाद सिंह, अरविंद भारद्वाज व हेड कांस्टेबल एसटीएफ बृजेश सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह चंदेल, चालक प्रमोद सिंह एवं कांस्टेबल प्रीतम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed