फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Help material distributed to the needy

जरूरतमंदों को बांटी सहायता सामग्री

Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Help material distributed to the needy
पीडीडीयू नगर। विश्वव्यापी महामारी कोरोना के कारण देश मे लॉक डाउन है। इससे रोज कमाने वालों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। लोग भूखे न रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन के अलावा विधायक, स्वयं सेवी संगठनों की ओर से राशन और लंच पैकेट सहित जरूरी सामान जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है। जिलेभर में राशन वितरण एवं लंच पैकेटे लोगों के बीच बांटे गए।
विज्ञापन

चहनिया: अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद और सीओ सकलडीहा जगत कनौजिया ने पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के माध्यम से 20 गरीब और जरूरतमंद परिवारों में खाद्य सामग्री का वितरण मारूफपुर में किया। एएसपी प्रेमचंद ने कहा कि लॉक डाउन देशहित में किया गया है। इस समय सभी लोग अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करें। सीओ जगत कनौजिया ने कहा कि कोरोना फाइटर्स टीम का कार्य सराहनीय है। गरीबों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान है। हमें संकट की इस घड़ी में सबका सहयोग करना चाहिए। कोरोना फाइटर्स राकेश यादव रौशन ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर पिंटू रसराज, सूर्यनाथ प्रधान, योगेंद्र यादव, राजेश निषाद, संतोष चौरसिया उपस्थित थे। दुलहीपुर: मुगलसराय विधायक साधना सिंह के निर्देश पर दुलहीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दशरथ मौर्य के द्वारा जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकटकाल में समाज के हर वर्ग को अपनी भागीदारी निभाना चाहिए। हर सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों में खाद्यान्न आदि का वितरण करना चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ऊरूज हैदर, अजय गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नियामताबाद: कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन में लोगों को खाने की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों के साथ जनप्रतिनिधि भी खाद्यान वितरित कर रहे हैं। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने बुधवार को 387 लोगों में खाद्य सामग्री वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक साधना सिंह सबसे पहले विकासखण्ड के रेमा गांव में पहुंची। जहां उन्होंने नट बस्ती में जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। तत्पश्चात वे पीडीडीयू नगर के ईस्टर्न बाजार व चतुर्भुजपुर मुहल्ले में पहुंचीं। जहां उन्होंने दैनिक मजदूरों में खाद्यान्न वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकटकाल में समाज के हर वर्ग को अपनी भागीदारी निभाना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क या गमछा से चेहरे को ढ़कने व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही लोगों से आपसी दूरी बनाकर रहने को कहा। इस मौके पर रमेश सोनकर, बृजेश बिंद, राकेश तिवारी, राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, नन्दलाल सोनकर, राजेश माली, अमरदेव बिंद, विनोद श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल, गब्बर सिंह, प्रभु चौहान, गौरव, अशोक जायसवाल, संतोष जायसवाल मौजूद रहे।
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देश पर बुधवार को क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे हरियाणा के 17 मजदूरों को खाद्यान देकर होम क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच के दौरान किसी प्रकार के लक्षण नहीं होने पर उनके घर भेज दिया गया।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओड़वली, पदुमनाथपुर, नागेपुर गांव के 17 मजदूर हरियाणा के बल्लभगण में प्राईवेट कम्पनी में काम करते थे। लॉक डाउन में कंपनी बंद होने व पैसा समाप्त हो जाने से परेशान थे। मंगलवार को तहसील प्रशासन के सहयोग से भोजापुर क्वारंटीन सेंटर में स्वास्थ्य टीम ने जांच किया। जांच में कोई लक्षण नही दिखाने पर बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार डा वंदना मिश्रा ने सभी मजदूरों को चावल, आटा,दाल, तेल आदि सामान देकर 14 दिन के लिये उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने चेताया कि लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, कोतवाल सतेन्द्र यादव, दरोगा अच्छेलाल, लेखपाल संजय पचौरी, डा. डीके सिंह, लव मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed