फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gym operator murder case Two criminals with 50,000 bounties each arrested 10 weapons recovered in chandauli

जिम संचालक हत्याकांड: 50-50 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, 10 असलहे बरामद; 11 आरोपी जा चुके हैं जेल

Mon, 01 Sep 2025 06:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Sep 2025 06:16 PM IST
सार

Chandauli News: मुगलसराय के धरना गांव में जिम संचालक हत्याकांड में 50-50 हजार के दो इनामी गिरफ्तार किए गए हैं। हत्या के मामले में अब तक 11 आरोपी जेल जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Gym operator murder case Two criminals with 50,000 bounties each arrested  10 weapons recovered in chandauli
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिम संचालक अरविंद यादव हत्याकांड में 50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार की रात चकिया तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयोग पिस्टल सहित कुल 7 पिस्टल व 3 तमंचों के साथ 10 कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने रविचार को पुलिस लाइन में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोशन यादव (22) निवासी मोहम्मदाबाद गाजीपुर और रोहित पाटम (26) निवासी जगतगंज वाराणसी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दोनों अपराधियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 7 पिस्टल 32 बीर. 7 कारतूस 32 बोर, 3 तमंचे 315 बोर और 3 कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद पिस्टल में से ही जिम संचालक अरविंद यादव की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश यादव था मास्टर माइंड 

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 21 जुलाई को गांव धरना में जिम संचालक व प्रॉपर्टी डीलर अरविंद यादव उर्फ बिंदु (40) की हत्या में शामिल थे। हत्या बुजेश यादव उर्फ बाबा यादव के कहने पर की गई थी। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: जमीन के विवाद में पट्टीदार ने अनिल को उतारा था मौत के घाट, आशनाई का मामला भी आया सामने

छात्रसंघ चुनाव के दौरान दोस्ती, फिर असलहे की तस्करी
रोहित यादव ने बताया कि उसकी दोस्ती रोशन यादव से काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई थी। 2022 में वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र में एक हत्या मामले में रोहित को जेल हुई थी। वहीं उसकी मुलाकात जेल में बंद मुगलसराय थाना क्षेत्र के सिकटिया में विशाल यादव की हत्या मामले में शामिल बदमाश बृजेश यादव बाबा से हुई। बाहर आने पर रोहित ने रोशन के साथ अवैध असलहे की तस्करी शुरू की। बृजेश के कहने पर उन्होंने जिम संचालक को हत्या की और असलहा भी दिया। रोशन बादव पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे गाजीपुर और चलिया में दर्ज हैं। रोहित यादव पर हत्या, लुट, गैंगस्टर एक्ट और कई संगीन धाराओं के मुकदमे वाराणसी के विभिन्न धानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed