फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gunshot fired amidst a dispute over a transaction; the accused remains at large.

Chandauli News: लेन-देन के विवाद में चली गोली, फायरिंग का आरोपी अब भी फरार

Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gunshot fired amidst a dispute over a transaction; the accused remains at large.
थाना क्षेत्र के रामरजाय चट्टी पर पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग करने का आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रविवार शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। डबरिया गांव निवासी लाखन सिंह और धीना थाना क्षेत्र के मुहरा गांव निवासी कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान डबरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली किसी को नहीं लगी, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह गिरफ्त से बाहर था। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed