फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Govind Bhog and shear rice to be offered to Shriram

गोविंद भोग और कतरनी चावल से लगेगा श्रीराम को भोग

Mon, 03 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Govind Bhog and shear rice to be offered to Shriram
मोहनिया। राममंदिर भूमिपूजन के दौरान प्रसाद कैमूर जिले में पैदा होने वाले गोविंद भोग और कतरनी चावल से तैयार किया जाएगा। इसके लेकर लोगों में काफी खुशी है। किसानो के अनुसार अनुसार राममंदिर में इस चावल से प्रसाद बनने के बाद देश में इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार अयोध्या में जिस समय राम रसोई की शुरूआत हुई थी उस वक्त भी महावीर मंदिर पटना के प्रमुख आचार्य कुणाल किशोर ने लगभग 60 क्विंटल चावल कैमूर के मोकरी गांव से अयोध्या भेजा था। रामलला को लगने वाले भोग के लिए कैमूर के मोकरी गांव का कतरनी चावल भेजा जाएगा। इसको लेकर गांव स्थित राइस मिल मालिक नारद सिंह ने बताया कि यहां से ही अयोध्या चावल भेजा जाता रहा है। पिछले साल भी उनके राइस मिल से ही रामलला के लिए चावल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मोकरी गांव पहाड़ी से सटे कुछ क्षेत्र में सीधे पहाड़ी पानी गिरता है। जिससे गोविंद भोग नामक धान की खेती होती है। पहाड़ी से गिरने वाला औषधी युक्त रहता है इस वजह से यहां का उत्पादित चावल न केवल खुशबूदार होता है बल्कि खाने में भी काफी शुद्ध होता है। यहां के ग्रामीणों ने पांच अगस्त को भूमि पूजन के दिन दीपावली मनाने की तैयारी की है। गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों में दिया जलाएंगे। बताया कि कैमूर कि पहाड़ पर माता मुंडेश्वरी का मंदिर है और मोकरी गांव माता के मन्दिर के तलहटी में है। हर साल बारिश का पानी पहाड़ी से मां मुंडेश्वरी के चरण और उनके स्थान को स्पर्श करते हुए मोकरी गांव के कुछ हिस्से के खेतों में गिरता है। इस इलाके का गोविंद भोग और कतरनी चावल अपने उच्चतम गुणों के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed