फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods worth a quarter of a million stolen from the shop

मोबाइल की दुकान से नकदी सहित सवा लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी

Sun, 30 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Goods worth a quarter of a million stolen from the shop
नियामताबाद। अलीनगर थाना के पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग के सरने मोड़ स्थित एक मोबाइल दुकान में शनिवार की देर रात चोर चोरी कर नगदी सहित सवा लाख रुपए के सामान चुरा लिए। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर अलीनगर थाने में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के लाखापुर गांव निवासी गुलाब प्रसाद की मोबाइल की दुकान पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग के सरने मोड़ पर है। शुक्रवार को दुकान बंद कर गुलाब प्रसाद घर चला गया। शनिवार को संपूर्ण लाकडाउन होने के कारण दुकान बंद थी। रविवार की सुबह दुकान का शटर आधा खुला देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना गुलाब प्रसाद को दी। जब भुक्तभोगी दुकान पर पहुंचा तो दुकान में रखे सामान बिखरे पड़े थे। वही दुकान में रखा एक स्टील कैमरा, एक वीडियो कैमरा, दस मोबाइल, एक ब्लूटूथ स्पीकर, एक ईयरफोन, चार्जर लाइट व काउंटर में रखे दस हजार रुपये नगद गायब थे। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर अलीनगर थाने पर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भुक्तभोगी के अनुसार करीब सवा लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed