{"_id":"614e24348ebc3efb882e6ee9","slug":"goods-train-stood-at-the-railway-gate-for-an-hour-due-to-brake-jam-chandauli-news-vns6135379100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक जाम होने से रेलवे फाटक पर एक घंटे खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक जाम होने से रेलवे फाटक पर एक घंटे खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय गया-रेल रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग संख्या-72 बी पर शुक्रवार की सुबह गया की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिए का ब्रेक जाम हो गया। इससे मालगाड़ी रेलवे फाटक पर ही एक घंटे तक खड़ी रही। फाटक बंद होने से यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण जाम से लोग परेशान हो गए। सूचना के बाद पहुंचे विभागीय कर्मियों ने ब्रेक को छुड़ाया। इसके बाद सुबह दस बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई और आवागमन शुरू हुआ।
स्थानीय बाजार के बीच से रेलवे लाइन गुजरा है। रेलवे लाइन पार करने के लिए क्रासिंग बनाई गई है। डीएफसीसी लाइन बिछाने के दौरान यहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि अभी निर्माण पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में लोग इसी फाटक के जरीए आवागमन करते हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे गया की तरफ से आ रही मालगाड़ी के पहिए का ब्रेक जाम होने से फाटक के समीप रुक गई। फाटक बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। लोगों केेे लंबी दूरी तय कर लोकमनपुर और छतरपुरा रेलवे फाटक से होकर दूसरी तरफ जाना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने किसी तरह पहिए के ब्रेक जाम को छुड़ाया। एक घंटे बाद दस बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। क्षेत्र के संजय अग्रहरी, सोनल वर्मा, अभिषेक सिंह, राजेश सेठ, बाबू सिद्दीकी, नवीन केशरी, फेराज अंसारी आदि ने बताया कि अक्सर ही रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को आवागमन में दिकक्त होती है। आज मालगाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक मुख्य बाजार का रास्ता बंद रहा।