{"_id":"594ad1274f1c1b17758b471f","slug":"good-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी सेहत के लिए किया योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी सेहत के लिए किया योग
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
योग भारत का परंपरागत दर्शनशास्त्र : पासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में विभिन्न संगठनों ने वृहद योग शिविरों के आयोजन किए । इसमें हजारों लोगों ने योगाचार्यों के निर्देेश पर सांसों की लय पर अनेक योग मुद्राएं साधीं। भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग पीठ समिति की ओर से जिले के 12 स्थानों पर शिविर लगाया गया। इसी तरह भाजपा, इम्पावरमेंट सोसायटी आदि ने शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया।
नगर के राम लक्ष्मी पैलेस में पतंजलि योग पीठ समिति की ओर से देशभक्ति के गीतों के बीच लोगों ने योग किया। इस मौके पर महेश जायसवाल, संजय आर्य, अखिलेश श्रीवास्तव, विनोद राय, विवेक जायसवाल, राजेश चौहान, मुुसाफिर मिश्र, अरुण आर्य, प्रभाकर सिंह, विजय तिवारी, जुगल किशोर पोद्दार, रमेश जायसवाल, डॉ. डीपी सिंह, इंद्रजीत सिंह, कांता चौहान, प्रेम, सरजू, शिव कुमार, अनुराग आदि रहे। योगाभ्यास योग प्रचारक राजेश योगी और नीलमणि ने कराया।
विज्ञापन
महिला पतंजलि योग समिति की ओर से केंद्रीय विद्यालय में प्रभारी सविता ने आसनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर ममता, भारती, सुशांत कुमार, मनीष कुमार, शुभम कुमार, प्रियांशु, रितेश, अमित, प्रशांत, सूर्यभान, रानी, सुशीला, विद्यावती, सागर, धर्मेन्द्र, संतोष ठाकुर, कपिलदेव राय आदि रहे। इम्पावरमेंट सोसाइटी की ओर से अमोघपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री वृद्धा आश्रम में दो सौ लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक आनंद कुमार, वैद्य हीरामन, विनोद यादव, कन्हैया आदि के निर्देश पर वृद्ध और महिलाओं ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर राजेश उर्फ राजू तिवारी, सुशील कुमार, मनोज पाठक, योगेन्द्र प्रसाद, रविकांत, मीरा सिंह, माधुरी, चुन्नू, पदमा सिंह, डॉ. कयामू बग्गा, पुष्पा देवी, देवेन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन
भाजपा नगर इकाई की ओर से नगर के सुभाष पार्क में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ चौहान, संतोष खरवार, डॉ. आरडी तिवारी, भानू तिवारी, आशीष गुप्ता, रोहित सिंह, महेन्द्र पटेल, नीरज, सुनील विश्वकर्मा, भीम मोदी, ज्योति, किरन शर्मा, सौरभचंद्र, जितेन्द्र गुप्ता आदि रहे। मीडिया कॉम एकेडमी के रविनगर स्थित कार्यालय के योग प्रशिक्षक श्रीमती रूमा डे व मुन्नी रस्तोगी ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर अजय कुमार, सत्यप्रकाश तिवारी, संदीप कुमार, श्रीप्रकाश, ममता, शैलजा, फरहीन, सुमन, अमन, करन, शुभम, आर्यन, राजू, चित्रा, मनीष, अभिषेक आदि रहे।