फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Good work of police, murder accused arrested, body was found on 23rd September

Chandauli: पुलिस का गुडवर्क, हत्या का आरोपी पकड़ा गया, 23 सितम्बर को मिला था शव

Mon, 30 Sep 2024 05:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Sep 2024 05:23 PM IST
सार

चंदौली पुलिस को मिली कागयाबी। 23 सितम्बर को हुई हत्या मामले का आरोपी पकड़ा गया। पुलिस से बचकर भागने के फिराक में था आरोपी।पकड़ गए आरोपी का नाम  राज जायसवाल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Good work of police, murder accused arrested, body was found on 23rd September
चंदौली में हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंदौली की मुगलसराय कोतवाली पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी जब  क्षेत्र की यूरोपियन कालोनी स्थित रेल आवास में मिले शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को जीटी रोड स्थित शनि मंदिर के पास से आरोपी को पकड़ा। हत्यारोपी का नाम राज जायसवाल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 23 सिंतबर को नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित निष्प्रयोज्य हो चुके  रेलवे आवास में एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त नवाब उर्फ रिंकू के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नवाब किराये पर ऑटो चलाता था और पिछले कई दिनों से अक्सर घर ही नहीं आता था। बताया कि 20 सितंबर रात को नौ बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी राज को शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस ने बताया कि नवाब की शादी नहीं हुई थी और वह राज जायसवाल से अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ईंट से कूचकर नवाब की हत्या दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed