फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   gold was caught in varanasi worth 1.47 crore rupees DRI took action

फिर पकड़ाया सोना: कमर में सेलो टेप से चिपकाया था 1.47 करोड़ का सोना, DRI ने पकड़ा; इतनी होती थी कमाई

Thu, 23 May 2024 07:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 May 2024 07:58 PM IST
सार

Chandauli News: बरामद हुए सोने के बारे में पकड़े गए प्रमोद महादेव ने बताया कि मैं महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के चोपड़ी सगोला निवासी सोमनाथ बाबर के कहने पर सोना ले जा रहा था। बताया कि सोमनाथ की सोना गलाई की दुकान करीमपुर जिला नदिया में कहीं पर है।

विज्ञापन
gold was caught in varanasi worth 1.47 crore rupees DRI took action
राजस्व आसूचना निदेशालय ने की कार्रवाई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) वाराणसी की टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से तस्करी कर ले जा रहे 2006.010 ग्राम सोना बरामद किया है। तस्कर कमर में सेलो टेप से सोना चिपका कर वाराणसी ले जा रहा था। बरामद सोने की कीमत 1.47 करोड़ 44 हजार 174 रुपये है।

विज्ञापन


डीआरआई ने गुरुवार को तस्कर को न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से तस्कर को जेल भेज दिया गया।  डीआरआई को सूचना मिली कि तस्करी कर सोना लाया जा रहा है। इस सूचना पर बुधवार की रात साढ़े नौ बजे डीआरआई कि टीम पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। यहां प्लेटफार्म संख्या चार पर टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रमोद महादेव मिसाल निवासी पानवेगांव, सोलापुर (महाराष्ट्र) बताया। तलाशी में उसके कमर मे सेलो टेप से लपेटा सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत 1.47 करोड़ 44 हजार 174 रुपया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मैं सोमनाथ बाबर के यहां डिलवरी का काम करता हूं। यह सोना सोमनाथ ने मुझे वाराणसी मे डिलवरी करने के लिए दिया था। बताया कि सोमनाथ बाबर ने मुझे वर्धमान मे एक रूम किराए पर लेकर दिया है। पिछले चार माह मे लगभग आठ बार सोने के डिलवरी के लिए वाराणसी आ चुका हूं। हर बार सोमनाथ बाबर करीमनगर से आकर वर्धमान मे मुझे सोना देता है और मैं वहां से लेकर ट्रेन पकड़ कर वाराणसी आता हूं।


इस काम के लिए मुझे प्रतिमाह 10 हजार रुपये मिलता है। प्रत्येक डिलवरी पर एक हजार रुपये अलग से मिलता है। सोमनाथ बाबर ने बताया है कि यह सोना बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर भारत लाया गया है। यह सोना विदेशी है। इसके उपर की मार्किंग गला कर मिटा दी गई है। इसके उपर सिल्वर कोटिंग की गई है। इससे सोने को छिपाया जा सकती है। यदि कोई एजेंसी पकड़ ले तो सिल्वर कोटिंग के कारण यह सोना नहीं लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed