फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Glimpse of Indian cultures

मुगलसराय रंग महोत्सव में दिखी भारत की विविध संस्कृतियों की झलक

Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Glimpse of Indian cultures
पीडीडीयू नगर। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्था की ओर से आयोजित ऑनलाइन मुगलसराय रंग महोत्सव के दूसरे दिन सितारा देवी स्मृति में नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें देश के विविध संस्कृतियों की झलक दिखी। नामी गिरामी नृत्यांगनाओं ने अपने नृत्य से लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. जेके पांडेय और मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि साधना सिंह ने कहा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कोरोना काल में सराहनीय है। प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एस लिंथोई, रोशनी सराना, रश्मि बाला शर्मा, सुजीता सिंह, आयुषी भट्टाचार्य, संदीप मौर्य, मीता घोष, अरुंधती देवी, विद्या लक्ष्मी देवी, अरुंधती देवी चौधरी, अरुयानी बोरा, शिवानी कश्यप, रितिक बिंदास, त्रिपर्णा भुवन, अर्पिता शुक्ला, सोनू जयसवाल, श्रेया कुमारी, तपस्या देवी सहित अन्य नामी गिरामी कलाकारों ने कथक, कुचिपुड़ी, कथकली, बिहू, भांगड़ा सहित अन्य नृत्य कलाओं ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके पूर्व आयोजक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पूरे महोत्सव को यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस मौके पर विशाल यादव, राजेश कुमार, राजू कमार, चाहत खान रहे। अध्यक्षता समाजसेवी महेश जयसवाल ने की। संचालन प्रमोद अग्रहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed