{"_id":"64eb99ae3ff762ec620d5e64","slug":"give-land-to-farmers-instead-of-land-chandauli-news-c-189-1-svns1010-1774-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जमीन के बदले किसानों को दें जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जमीन के बदले किसानों को दें जमीन
विज्ञापन
चंदौली। सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रशासन के रवैए के खिलाफ रविवार को फगुइयां में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कई किसान संगठनों ने भाग लिया। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को जमीन के बदले जमीन देकर उनका पुनर्वास किया जाए। यह संभव न हो तो फगुईयां में फ्लाइओवर बनवएं ताकि किसी का मकान व दुकान न टूटे।
उन्होंने कहा कि चंदौली से सैदपुर तक 492 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के कारण सैदपुर घाट से चंदौली तक हजारों लोगों के मकान व दुकान सड़क चौड़ीकरण की जद में है। गत दिनों मकान व दुकानों को जेसीबी से तोड़ने का प्रयास किया गया। ऐसे में जब ग्रामीण मुखर हुए तो ठेकेदार के कर्मचारी गुंडई पर उतर आए। इससे सकलडीहा तहसील प्रशासन, एसडीएम व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन 17 अगस्त तक अनजान रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने मुआवजे की समस्या का एक सप्ताह में हल भरोसा दिया गया था। अवधि के पूर्ण होने के बाद फगुइयां में किसान महापंचायत बुलाई गई। स्थानीय ग्रामीणों व किसानों ने दो मांगों पर सहमति जताई, जिसे एसडीएम सकलडीहा के समक्ष रखा गया।
उन्होंने ग्रामीणों की मांग को मंच से रखते हुए कहा कि ग्रामीण जहां बसे हैं उसकी बाजारू मालियत के हिसाब से जमीन चाहते हैं ताकि वह फिर से अपना आशियाना बना सके। इसके साथ ही ग्रामीणों का यह कहना है कि यदि जमीन के जमीन नहीं दी जा सकती है तो फगुइयां में ओवरब्रिज निर्माण कर सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि किसी का घर-मकान ना टूटे। कहा कि किसी भी हाल में ग्रामीणों के साथ जोर-जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर किसान नेता महेंद्र यादव, शमीम मिल्की, संतोष उपाध्याय, सरिता सिंह, हीरावती विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित रहे।