{"_id":"6f17a69368d829f1896afda4dbc6eb90","slug":"gave-cheques-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले दो-दो लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले दो-दो लाख के चेक
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 16 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 15 फरवरी को दुलहीपुर में मकान ढहने से मलबे में दबकर हुई 13 लोगों की
विज्ञापन
मौत पर पीड़ितों को रविवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दी
गई।
सदर तहसील परिसर में एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद ने दो-दो लाख रुपये के चेक पीड़ित परिवार के सात सदस्यों को दिए गए।
गौरतलब है कि 15 फरवरी को दो मंजिला मकान ध्वस्त हो जाने से मलबे में दबने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में चार मृतक झारखंड के पलामू जिले के निवासी थे, वहीं दो वाराणसी तथा शेष दुलहीपुर के निवासी थे। रविवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये का आर्थिक मदद प्रशासन की ओर से मिली।
घटना में मृत वाराणसी के जुलफेकार अली व असगर अब्बास, दुलहीपुर के गमखार अली, पलामू निवासी रुखसाना बेगम, रेहाना बेगम, इस्लाम हुसैन व हसन रजा के घरवालों को एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद द्वारा चेक प्रदान किया गया।
एसडीएम ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, अशोक यादव, गोपाल राजभर आदि उपस्थित रहे।