{"_id":"69dd4ce48c4ee36ee9034c83","slug":"gas-cylinder-not-received-even-after-one-and-a-half-months-of-booking-consumers-upset-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147049-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बुकिंग के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बुकिंग के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
अमेरिका-इरान युद्ध शुरू होने के कुछ दिन बाद से ही क्षेत्र के इंडियन गैस एजेंसी में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। उपभोक्ता रसोई गैस सिलिंडर पाने के लिए तीन महीने से परेशान हैं।
हाल यह है कि बुक करने के डेढ़ महीने बाद भी रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है। क्षेत्र के त्रिपाठ गांव में इंडियन रसोई गैस की एजेंसी है। उपभोक्ताओं के अनुसार यहां तीन महीने में मात्र दो बार गैस सिलिंडर की डिलीवरी हुई है।
डोर टू डोर डिलीवरी नहीं होने से एजेंसी पर काफी भीड़ लगाने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गए गैस सिलिंडर के चूल्हे का वितरण भी अभी तक नहीं किया गया है। लाभार्थी गैस एजेंसी का चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन
गैस एजेंसी को बंद कर मलिक भाग गए हैं। उपभोक्ता श्याम नारायण, राधा, प्रमिला, अशोक शर्मा, प्रदीप यादव, चंद्रभान विश्वकर्मा सहित अन्य ने रोष व्यक्त करते हुए चेताया है कि अगर शीघ्र उन लोगों की बुकिंग के आधार पर गैस उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में एजेंसी संचालक कमलेश ने बताया कि ऊपर से दिक्कत होने के कारण सिस्टम बिगड़ा हुआ है। पहले तो केवाईसी की समस्या थी। वहीं पहले की बुकिंग की डिलीवरी दी जा रही है। सिस्टम से सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।