फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Garbage thrown at the gate of NAPA office, protested

सफाईकर्मियों ने नपा कार्यालय के गेट पर फेंका कूड़ा, किया प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Garbage thrown at the gate of NAPA office, protested
पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय के बाहर कूड़ा गिराकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर । कर्ज में डूबी नगर पालिका में तनख्वाह नहीं मिलने पर गुस्साएं सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को पालिका कार्यालय गेट पर कूड़ा फेंक कर प्रदर्शन किया । आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाईकर्मियों ने ईओ और चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में मौके पर पहुंचे सभासदों और ईओ ने कर्मियों को एक माह का वेतन नगद देने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल से ही शासन राजवित्त में लगातार कटौती कर रहा है। इसके चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका धीरे- धीरे 13 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूब गई है। जिसमें संविदा, नियमित व ठेका कर्मचारियों की तनख्वाह से लेकर समाचार पत्रों के विज्ञापनों के भुगतान व ठेकेदारों के कार्यों का भुगतान की बकाया शामिल है। पिछले चार माह से तनख्वाह नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाईकर्मियों ने पालिका के गेट पर कूड़ा लाकर फेंक दिया वहीं एक ट्राली कूड़ा भरकर पालिका कार्यालय के पास खड़ा कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इसके पहले भी पालिका के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था लेकिन तनख्वाह नहीं मिली । हंगामे की सूचना मिलते ही ईओ कृष्णचंद्र, कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार , सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सभासद विनय यादव, मोहम्मद ईशा खान, नायाब अहमद रिंकू, रवि सोनकर मौके पर पहुंचे। सभी ने सफाईकर्मियों को एक माह का वेतन दिये जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को एक माह की तनख्वाह नगद दी जा रही है । शेष दो माह की तनख्वाह का भुगतान अगस्त माह के अंत तक करा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed