{"_id":"57cc754d4f1c1be20631715b","slug":"ganpati-bappa-moriya-in-the-city-reverberates-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में आज गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में आज गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
गणेश पूजा के लिए नई बस्ती में भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देता कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विघ्न विनाशक, प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना सोमवार को होगी। जिले में आधा दर्जन स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। रविवार को नगर के नई बस्ती स्थित मूर्ति निर्माण स्थल से पूजा पंडालों के लिए मूर्तियां ले जायी गईं। लोग मूर्तियों को पंडालों में स्थापित करने में व्यस्त रहे।
महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार माना जाने वाला गणेशोत्सव अब पूर्वांचल में भी प्रचलित हो गया। इस वर्ष जिले में आधा दर्जन स्थानों पर पंडाल लगाकर मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। मुगलसराय बाजार के साथ गंगा के तटवर्ती नाथूपुर, डोमरी सहित आधा दर्जन स्थानों पर पंडाल का निर्माण किया गया है। पुरोहितों का कहना है कि चतुर्थी तिथि रविवार को ही शुरू हो गई, लेकिन उदयाकाल के अनुसार सोमवार को गणेश चतुर्थी का पूजन अर्चन किया जाएगा। नई बस्ती स्थित मूर्ति निर्माण स्थल पर नंदू प्रजापति ने बताया कि इस वर्ष कारखाने में आधा दर्जन मूर्ति के आर्डर मिले हैं। इसे पूरा कर लिया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 20 प्रतिशत तक मूर्तियों की कीमत बढ़ी है। बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी उतने ही मूर्तियों के आर्डर मिले हैं। इसके पूर्व विभिन्न स्थानों से मूर्तियां लेने आए लोग जयकारे के बीच वाहनों से मूर्तियों को ले गए।